जहानाबाद: जहानाबाद सदर अस्पताल में किशोरी की मौत, के बाद परिजनों का हंगामा, लगाया गंभीर आरोप
जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परसबीघा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी 14 वर्षीय रिचा कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि किशोरी को पढ़ते पढ़ते सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।