कांके: रांची के बूटी मोड़ स्थित आवास में श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्याओं से हुए रूबरू
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता आज बूटी मोड़ स्थित अपने आवास में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत राज्य भर से आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।