कन्नौज: ठठिया क्षेत्र के मुचुवा गांव निवासी पीड़ित ने पुस्तैनी जमीनी विवाद को लेकर डीएम कार्यालय में दिया पत्र
ठठिया थाना क्षेत्र के मुचुवा गांव निवासी पीड़ित गुरुवचन नामक व्यक्ति ने जमीन के मामले डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पुस्तैनी जमीनी को लेखपाल अक्षय कुमार यादव के द्वारा जबरन पैमाईश कर दूसरे व्यक्ति अरविंद को कब्जा दे रहे,जमीन का मामला डीएम कोर्ट में चल रहा जिसके बावजूद भी लेखपाल जबरन जेसीबी से पैमाईश कर रहे हैं।