नावानगर: बासुदेवा ओपी के एक गांव से शादी के नियत से दो बहनों का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
बासुदेवा ओपी के एक गांव से शादी के नियत से दो बहनों के अपहरण होने की मामला प्रकाश में आया है। इधर किशोरियों की मां ने बासुदेवा ओपी में एक युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के लिए दी गई आवेदन में किशोरियों की मां ने बताया है कि उनकी बेटी घर से किसी काम के बहाने आथर पड़ाव बाजार गई थी, पर देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी।