नावानगर: सिकरौल के सतुहड़ी डेरा में दो पक्ष में जमकर मारपीट, दो नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिकरौल के सतुहड़ी डेरा में दो पड़ोसी के बीच जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट मामले में दो नामजद सोनू सिंह तथा संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इधर मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज नावानगर सीएचसी में कराया गया। इस संबंध में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराया है