हज़ारीबाग: हजारीबाग में MMDR Act के खिलाफ JMM ने दिया धरना, मांग उठाई
हजारीबाग में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM की ओर से सदर प्रखंड परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के संशोधन के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यों के अधिकारों तथा वित्तीय स्वायत्तता से जुड़े सवाल उठाए।