*वेयरहाउस में घुसा 8 फीट लंबा अजगर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*
सतना। नागौद वन परिक्षेत्र अंतर्गत पतवारा गांव के समीप स्थित श्रीराम वेयरहाउस में करीब 8 फीट लंबा अजगर निकलने से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग की निगरानी में सर्पमित्र शंखधर तिवारी ने सूझबूझ और सावधानी के साथ अजगर का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।