🚨 कंडरा मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, छह घायल
रुद्रप्रयाग जनपद में सोमवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी और घना अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं। इसके बावजूद बचाव दल ने देर रात तक अभियान चलाकर सभी 10 लोगों को खाई से बाहर निकाला।
हादसे में छह लोग घायल**, जिन्हें रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया।
दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
🙏 दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
\#Rudraprayag #Uttarakhand #RoadAccident #KandraMotorRoad #BreakingNews #SDRF #DDRF
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 17, 2026