कहरा: कुंदह पुनर्वास में मारपीट का वीडियो बना रही महिला को लाठी से पीटकर किया जख्मी, घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 10, 2024 घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के कुंदह पुनर्वास का है। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो बना रही महिला को मो. नाजिर, इमाम अली एवं मो. तैयब सहित अन्य लोगों ने घर घुसकर लाठी से मारपीट कर गर्भवती महिला हिना प्रवीण को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज चल रहा है।