कहरा: CTE सहरसा में नियोजित शिक्षकों का 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जारी,FLN और ICT का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Kahara, Saharsa | Mar 10, 2024 सहरसा स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नियोजित शिक्षकों का 07 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के इस सत्र में प्रशिक्षु को FLN और ICT से संबंधित जानकारी दिए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद प्रशिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आज इन प्रशिक्षु को चित्रों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के तरीके बताए जा रहे हैं ताकि बच्चों का पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बनी रहे।