सुल्तानगंज: सुल्तानगंज नगर परिषद की बैठक में ग्लास ब्रिज समेत कई विकास योजनाओं को मिली मंज़ूरी
सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में सशक्त स्थायी समिति की अहम बैठक नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार, नगर उपसभापति नीलम देवी, सशक्त स्थाई समिति सदस्य संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी सहित कई नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कुल 19 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न