बबेरू: बदौली गांव में बाइक सवार दो लोगों पर गिरी कच्चे मकान की दीवार, दोनों गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | Aug 18, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ौली गांव निवासी चंद्रावली पुत्र चौवा उम्र 36 वर्ष यह आज शाम करीब 7:30 बजे अपने रिश्तेदार चरनदास पुत्र रामसिया निवासी गुरेह थाना देहात कोतवाली के साथ गेहूं लेकर आटा चक्की में रखने के लिए गया था, वापस घर लौटते समय गांव के ही रामाशंकर के मकान की कच्ची दीवाल बाइक स्वरों के ऊपर गिर गई जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.