कोंडागांव: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ आरंभ, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, कोंडागांव जिले में 290 पोलिंग बूथ स्थापित
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दूसरे चरण के मतदान हेतु कांकेर संसदीय क्षेत्र में आने वाले कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में आज 26 अप्रैल को मतदान आरंभ हो चुका है। जिसे लेकर कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का पुख्ता इंतजाम किया गया हैं। कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में 290 पोलिंग बूथ स्थापित की गई हैं।