कोंडागांव: निर्वाचन कार्य के दौरान ड्यूटी में लगाए गए कोंडागांव जिले के 195 सुरक्षाकर्मियों ने किया डाक मतपत्र से मतदान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के नेतृत्व में सुरक्षाबल के जवानों के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए सुविधा केन्द्रों की स्थापना की गई है। 25 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के आवेदन प्रदान करने वाले 318 सुरक्षा बल के जवानों में से अब तक 195 ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।