कोंडागांव: महिलाओं एवं युवाओं को मतदान हेतु आकर्षित करने जिले में बनाए गए संगवारी एवं युवा मतदान केंद्र
25 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सतत निर्वाचन की प्रक्रिया का एक और महत्वपूर्ण दौर 26 अप्रैल को होने जा रहा है। इस बार, केशकाल विधानसभा के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 290 होगी, जिसमें 10 संगवारी, 5 युवा और 1 दिव्यांग केंद्र शामिल हैं, साथ ही 274 अतिरिक्त केंद्र भी होंगे।