कोंडागांव: केरावाही मार्ग में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से आर्मी का जवान घायल, लंजोड़ा स्वास्थ केंद्र से लाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत लांजोड़ा निवासी दीनूराम नेताम पिता रामनाथ नेताम उम्र 33 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार आज देर शाम अपने ससुराल गारे से वापस लांजोड़ा आ रहा था। उसी दौरान केरावही मार्ग पर भेेलवाभाटा के पास पीछे से आ रहे हैं अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।