कोंडागांव: लोकसभा निर्वाचन हेतु केशकाल विधानसभा क्षेत्र के बैजनपूरी एवं सरगीपाल में बनाए गए मतदान केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
कोंडागांव जिले के कांकेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केशकाल विधानसभा क्षेत्र हेतु 25 अप्रैल को मतदान दलों को रवाना करने के उपरांत कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के संग केशकाल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बैजनपुरी एवं सरगीपाल में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 26 अप्रैल को द्वितीय चरण का होगा मतदान। तैयारी हुई पूर्ण।