हथुआ: हथुआ में युवक को जबरन स्कॉर्पियो से ले जाने की कोशिश, स्कॉर्पियो समेत तीन आरोपी हिरासत में
हथुआ थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में एक युवक को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में पहुंचे लोग रेपुरा निवासी सफी आलम के घर पहुंचे और उनका नाम पूछने के बाद उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बैठाने लगे. पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.