गिरिडीह: कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया
कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार देर रात 12 बजे तक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस क्रम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी बड़ा चौक पर कई जरूरतमंदों, गरीब, असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया । ताकि ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सकें।