केशकाल: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधायक कार्यालय और कन्या शाला में किया ध्वजारोहण
शुक्रवार को कोंडागांव जिले में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सुबह अपने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया,जिसके बाद केशकाल के कन्या शाला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर करीब 8 बजे ध्वजारोहण किए और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिए।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,स्कूली बच्चे मौजूद थे।