केशकाल: केशकाल नगर की धूल भरी जर्जर सड़क से जनता त्रस्त, लेकिन सरकार मस्त, NH की सड़कों पर हादसे की संभावना बनी रहती है
केशकाल नगर की जर्जर सड़क से क्षेत्र की जनता व राहगीर परेशान है,केशकाल नगर की सड़क से गुजराने वाले राहगीरों को बड़े हो ध्यान से गुजरना पड़ता है,इस सड़क से गुजरना खतरों से खाली नहीं है, धूल भरी सड़क का सोमवार को वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों भरे सड़क और धूल से जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार मस्त है, जो सड़क को बनाने ध्यान नहीं दे रही है।