केशकाल: चेरबेड़ा गांव के 37 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम चेरबेड़ा निवासी 37 वर्षीय रामेश्वर नेताम पिता धनुराम नेताम ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को बच्चों ने देखा कि वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद देर रात परिजनो ने फरसगांव थाना आकर घटना की जानकारी दिए।मंगलवार को फरसगांव थाना पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से निकलकर पोस्टमार्टम हेतु चीरघर लाया गया है।