केशकाल: बहीगांव क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश, सूखे खेतों में भरा लबालब पानी, किसान हुए खुश, वहीं लोगों को गर्मी से मिली राहत
केशकाल विधानसभा अंतर्गत बहीगांव क्षेत्र में आज रविवार की दोपहर करीब 3 बजे झमाझम बारिश हुई, इतनी बारिश हुई कि सूखे खेतों में लबालब पानी भर गया।सूखे खेतो में पानी भरने से किसानों को थोड़ी राहत मिली, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस वर्ष सावन के महीने में बारिश नहीं हुए लेकिन जिसे ही भादो महीने की शुरुवात हुई और झमाझम बारिश लेकर आई।