केशकाल: सैकड़ों कांवड़ यात्रियों ने गोबराहीन के शिव मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
सावन के अंतिम सोमवार को केशकाल ब्लॉक के गोबराहिन शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली । सोमवार को सुबह से देर शाम तक सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्रायों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किए । क्षेत्र के कांवड यात्रियों के द्वारा सिहावा से गंगाजल लेकर डीजे के भक्ति धुन में नचाते गाते पैदल यात्रा कर गोबराहिन के शिव मंदिर में जलाभिषेक किए ।