चमोली: नारायणबगड़ में 28 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत
नारायणबगड़ के सनेड गांव में 28 वर्षीय कविता की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि की। पोस्टमार्टम उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में किया गया। पुलिस जांच कर रही है।