मुजफ्फरपुर में करोड़ों की नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़! 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था बड़ा खेल
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत तुर्की थाना क्षेत्र के लुक्की नंदलालपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आईटीसी कंपनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर विशेष टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की, जिसमें 'गोल्ड फ्लैक' ब्रांड के नाम पर तैयार की जा रही भारी मात्रा में नकली सिगरेट, कच्चा तंबाकू, पैकिंग सामग्री, रैपर और आधुनिक सिगरेट निर्माण मशीनें बरामद की गईं। बरामद मशीनों और अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यहां तैयार नकली सिगरेट को कूरियर और कंटेनरों के जरिए बिहार के विभिन्न जिलों में भेजा जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और जमीन के मालिकाना हक व लीज की भी जांच शुरू कर दी है।
#Muzaffarpur #FakeCigarette #GoldFlake #BiharNews #TirhutNow