पाकुड़: पाकुड के काबिलपुर से चोरी हुई बाइक बरामद, मालपहाड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल #crime
Pakaur, Pakur | Nov 12, 2025 पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के काबिलपुर से 3 नवम्बर की रात चोरी हुई हिरो एचएफ डिलक्स बाइक संख्या JH16D-6549 को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी थानेदार राहूल गुप्ता ने बुधवार चार बजे दी ।SDPO डी.एन. आजाद के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना पर छापेमारी की ।