कटोरिया: बंगालगढ़ गांव के पास पोखर में 7 वर्षीय बालक का शव बरामद, एक दिन पहले हुआ था लापता
Katoria, Banka | May 1, 2026 बंगालगढ़ गांव के पास जंगल स्थित पोखर से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक 7 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। मृतक बंगालगढ़ गांव के परमेश्वर दास का पुत्र प्रियांशु कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पाकर बेलहर एसडीपीओ,कटोरिया एवं सूईया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। उक्त बच्चा बीते गुरुवार से घर से लापता था।