बरौली: अलापुर गांव से 79 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भेजा जेल
बरौली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 79 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जय हिन्द यादव ने बताया कि आरोपी राजेश को दियारा क्षेत्र के अलापुर गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया।