बरौली: नेऊरी पुल से पुलिस ने शराब लदी स्कूटी को किया जब्त, 29 लीटर शराब बरामद, मौके से शराब तस्कर हुआ फरार।
बरौली थाना के सहायक माधोपुर ओपी की पुलिस ने नेऊरी पुल पर छापेमारी कर शराब लदी एक स्कूटी को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने स्कूटी पर लदी 29 लीटर शराब जब्त कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। फरार हुए शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।