बरौली: रूपनछाप गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश।
बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित अनिल मुखिया व रमेश मुखिया से पूछताछ करने के बाद पुलिस सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर दी। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी जय हिंद यादव यादव ने दी।