नानपारा: सुजौली थाने की पुलिस ने ढेकिया मोड के पास 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुजौली थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक माया देवी पत्नी गजराज निवासी कैलाश नगर थाना सुजौली को कांस्टेबल विपिन कुमार महिला कांस्टेबल प्रीति यादव ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक प्लास्टिक की गैलन में 5 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला को ढेकिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है।