नानपारा: आलम पुरवा गांव के पास जंगली जानवर ने कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत, गांव में दहशत
जिले में लगातार जंगली जानवर के हमले हो रहे हैं। लगातार हो रहे हमले के बाद लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के आलमपुरवा गांव के पास आज सुबह एक कुत्ते पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। कुत्ते पर हुए हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगो को जब उसकी जानकारी हुई तो सभी सहम गए, महसी ने भेड़िए के आतंक से क्षेत्र दहला हुआ है।