नानपारा: मटेरा थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी को घर से दबिश देकर किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर मटेरा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद आरिफ पुत्र चांद खान निवासी बैरागी गांव को उप निरीक्षक हरिराम यादव हेड कांस्टेबल अतिउल्लाह ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि अभियुक्त पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज है गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।