ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालयों में शिविर लगाकर सोमवार को अंचल कर्मियों ने 150 प्रमाण पत्र निर्गत किया
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों के शिविर में 15 जून सोमवार को 5:00 बजे 150 आवेदकों को जाति,निवासी,आय,ई डब्ल्यू एस आदि प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। पंजराडीह ,चांदा,माल मंडरो आदि पंचायत सचिवालय में अंचलाधिकारी,अंचल निरीक्षक,राजस्व उप निरीक्षक आदि द्वारा शिविर लगाकर त्वरित कार्रवाई की गई और विभिन्न प्रकार का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया