नौरोजाबाद: पिनौरा में शिव प्रताप सिंह के कब्जे से अवैध रूप से लोड गिट्टी के साथ जप्त किया गया ट्रैक्टर ट्राली अपराध दर्ज
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पिनौरा में आरोपी शिवप्रताप सिंह पिता धनीराम सिंह निवासी उचेहरा के कब्जे से अवैध रूप से गिट्टी लोड कर ले जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई है। आरोपी शिव प्रताप के खिलाफ नौरोजाबाद थाने में अपराध क्रमांक 233/24 के तहत 279,4,21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना ASI रसिया साकेत के द्वारा की जा रही है।