कैरो: कैरो प्रखंड में बेमौसम बारिश और आंधी से गेहूं व सब्जी की फसल को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
लोहरदगा मे पिछले पांच दिनों से हो रही तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे खेतों में तैयार रबी फसल को भारी नुकसान होने की आशंका गहरा गई है। लगातार बिगड़े मौसम के कारण किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।