बड़हिया: लाल दियारा से पिपरिया थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
पिपरिया पुलिस ने लाल दियारा से पिपरिया थाना कांड संख्या 25/26 मारपीट मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.जिसे गुरुवार अपराह्न 2 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि पुलिस के मामले में लालदियारा गांव के रहने वाले राम प्रकाश सिंह के पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है. 6 अप्रैल 2026 को मारपीट हुई थी.