पातेपुर: पातेपुर में बिजली कटने पर महिला ने जेई को दी गाली, वीडियो वायरल
पातेपुर में भीषण गर्मी में लाइन कटने से परेशान महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पातेपुर जेई को गाली दी। महिला द्वारा जेई को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार की देर रात 9 बजे से काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला जेई को गाली देते हुए कह रही है कि भीषण गर्मी में रात में बिजली क्यों काटता है। तुम्हारे बाप का बिजली है।