रामगढ़: प्रशिक्षु आईएएस के साथ बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने कांजो पंचायत भवन व विद्यालय का किया निरीक्षण
Ramgarh, Dumka | Nov 3, 2025 रामगढ़ डीडीसी के आदेश पर आगामी 8 नवंबर से 16 नवंबर तक कांजो पंचायत भवन,विद्यालय में आधा दर्जन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना है। वहीं इस कार्य हेतु प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी नाजिर उम्र अंसारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।सोमवार 2,00 पीएम को नोडल अधिकारी नाजिर उमर अंसारी ने तैयारी का जायजा लिया।