विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड: अनुशासनहीनता पर पांच मनरेगा कर्मी संघ से बाहर, बीडीओ ने गैस एजेंसी में जांची पारदर्शिता
विष्णुगढ़ प्रखंड में अनुशासनहीनता पर पांच मनरेगा कर्मी संघ से बाहर, बीडीओ ने गैस एजेंसी में जांची पारदर्शिता। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों के बीच आपसी फूट और कार्रवाई का मामला सामने आया है। प्रखंड में 12 मार्च से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल के बीच 'बगावत' की खबर ने हलचल मचा दी। पांच मनरेगाकर्मियों को संघ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।