श्रीनगर में गोदियाल ने महिलाओं को बांटे राठ क्षेत्र के आलू
श्रीनगर। श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता गोदियाल ने महिलाओं को राठ क्षेत्र के आलू वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में स्थानीय उत्पाद और पहाड़ की संस्कृति एवं परंपराओं को जोड़ने का संदेश दिया गया।
कांग्रेस नेता सुधांशु नोडियाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि राठ क्षेत्र के आलू सैमलोण ध्याणियों के लिए भेंट के रूप में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की संस्कृति और विरासत में ध्याणियों का विशेष स्थान है। मायके से बेटियों के प्रति स्नेह और अपनत्व की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह भेंट दी गई है।
उन्होंने कहा कि राठ क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने से न केवल पहाड़ की विरासत को सहेजने में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।