फारबिसगंज: बथनाहा थाना पुलिस ने फरार चार वारंटियों सहित एक अन्य मामले में संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामले में फरार चल रहे चार वारंटी सहीत अन्य एक मामले के संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर बथनाहा थाना पुलिस ने शनिवार को शाम 4 बजे के करीब बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार वारंटी को गिरफ्तार किया है.