फारबिसगंज: फारबिसगंज में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब ने मेघावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
फारबिसगंज के स्थानीय संस्था पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा बाल साहित्यकार हेमंत यादव शशि के अध्यक्षता व मनीष राज के सफल संचालन में द्विजदेनी स्मारक उच्च विद्यालय के परिसर में शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब एक समारोह का आयोजन कर 10 वीं व 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया.