बछवारा: बछवारा थाना पुलिस ने रानी एक पंचायत से मारपीट और छिनतई मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
बछवारा थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत रानी एक पंचायत से मारपीट एवं छिनतई मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।जिसे मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेजा गया। इस घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने दिया।उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति के ऊपर पूर्व में मामला लंबीत था जिसे गिरफ्तार किया गया।