रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक्शन! 2 जगह मिली आपत्तिजनक वस्तुएं
रायपुर में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा जांच अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों में एक साथ जांच की गई। इसके लिए पुलिस की 15 टीमें बनाई गईं, जिसमें 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरे और रिकॉर्डिंग, संचालक, मैनेजर व कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन, स्टाफ रजिस्टर और आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा लीज, किराया, स्वामित्व और अन्य आवश्यक अनुमतियों से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले गए।
जांच के दौरान डीडी नगर थाना क्षेत्र के एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही ह�
Raipur, Raipur | Aug 29, 2026