बेगूसराय: कुम्भी में 01 अपराधी को 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी से एक अपराधी को पुलिस ने 01 देसी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिथुन कुमार उर्फ बमबम को कुंभी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.