बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में NCC कैडेट्स द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, DM ने 13 मई को मतदान करने का किया अपील
गांधी स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा मेरा पहला वोट देश के लिये थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां दर्जनों एनसीसी कैडेट्स इस कार्यक्रम में भाग लिये. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि खासकर शहरी क्षेत्र में जागरूक करने की जरूरत है.