बेगूसराय: बेगूसराय के फुलवरिया में दबंगों ने एक युवक को लोहे की रोड से पीट पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया में दबंगों ने एक युवक को लोहे की रोड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में फिरोज को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।