मौदहा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिव अपने आवास में संदिग्ध परिस्थिति में मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी कर्णवीर वीर सिंह व खंड विकास अधिकारी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल करी शुरू।
मृतक के आवास के दो दरवाजों में एक में बाहर से लगा ताला और अंदर वाला दरवाजा मिला खुला।
मौके पर रखी थी मृतक की डायरी
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचे घटना की जांच पड़ताल की।
मृतक के भाई ने बताया कि घटना स्थल पर मिले शव से गले से सोने की जंजीर गायब।
परिजनों के पहुंचने पर मृतक के कमरे की तीन अलमारी में एक अलमारी की नहीं मिली चाबी।
मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप लगाई न्याय की गुहार।
इस घटना से मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।
मृतक एक दूधमुहें पुत्र व पत्नी समेत पूरे परिवार को छोड़ गया बिलखता।
घटना को लेकर लोग लगा रहे हैं तरह तरह के कयास।
घटना मौदहा नगर के मराठी पुरा मोहल्ले की।